दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड को सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को नए राज्यपाल मिल गए। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देहरादून स्थित लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। उनका जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। डॉ. बिसेन वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2003 से 2005 तक उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2011 से 2013 तक वे मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे। राजनीतिक सफर में आगे बढ़ते हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन वर्ष 2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। अब उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शपथ ग्रहण के साथ ही डॉ. बिसेन ने उत्तराखंड के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उनके कार्यकाल से प्रदेश में संवैधानिक एवं प्रशासनिक स्तर पर नई भूमिका की शुरुआत होगी।
दस्तक पहाड़ News
खबर वही, जो पहाड़ की आवाज बने










