Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां, उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ। विजयदशमी के पावन पर्व पर सोमवार को पंचकेदार के तीन प्रमुख धामों भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही तीनों धामों से चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी निर्धारित होगा। कपाट बंद होने की तिथियों को लेकर श्रद्धालुओं की निगाहें विजयदशमी पर होने वाली धार्मिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।परंपरा के अनुसार, विजयदशमी के अवसर पर पंचांग गणना के बाद शीतकालीन गद्दी स्थलों में तीनों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित की जाती हैं। इसके बाद निर्धारित तिथियों के अनुसार संबंधित धामों में कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान की चल विग्रह उत्सव डोलियां अपने-अपने शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पहुंचेंगी, जहां शीतकाल के दौरान पूजा-अर्चना की जाएगी।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी दो धामों की घोषणा : भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथियों की घोषणा शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पंचांग गणना के अनुसार की जाएगी। इसके साथ ही दोनों धामों से चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थल पहुंचने का कार्यक्रम भी तय होगा। केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जबकि मदमहेश्वर धाम अपनी विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

Advertisement Box

मक्कूमठ में घोषित होगी तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि : विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिरों में शामिल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में की जाएगी। तिथि निर्धारित होने के साथ ही तुंगनाथ धाम से चल विग्रह उत्सव डोली के मक्कूमठ आगमन का कार्यक्रम भी तय होगा। कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के बाद मंदिर से जुड़ी आगामी धार्मिक गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।

तुंगनाथ धाम के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथियां ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पंचांग गणना के अनुसार घोषित की जाएंगी, जबकि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि मक्कूमठ में घोषित होगी। विजयदशमी पर होने वाली इस घोषणा के साथ ही तीनों धामों की शीतकालीन यात्रा और डोलियों के गद्दी स्थलों तक पहुंचने की परंपरागत प्रक्रिया का कार्यक्रम भी तय हो जाएगा।

सोमवार, 19 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

“आज ये दल मा, भोल यै दल…” ग्यालू लाल की सियासत पर सटीक बैठी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की पंक्ति! रुद्रप्रयाग में हंसी का पात्र बने नेताजी, पांच दिन पहले भाजपा में गए, आज फिर कांग्रेस में लौटे

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp