Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रणजी ट्राफी में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, झारखंड को पारी से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई खुशी

दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने झारखंड को एक पारी और 6 रन से शिकस्त देकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस जीत से प्रदेशभर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की। जवाब में झारखंड की टीम पहली पारी में 235 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में उत्तराखंड के गेंदबाजों के आगे झारखंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम मात्र 130 रन पर सिमट गई।

Advertisement Box

उत्तराखंड की इस शानदार जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। मयंक मिश्रा ने 5 विकेट और अभय नेगी ने 4 विकेट झटककर झारखंड की कमर तोड़ दी। बल्लेबाजी में जगदीश सुचिथ ने 70 रन, कुणाल चंदेल ने 68 रन, अवनीश सुधा ने 64 रन, अभय नेगी ने 46 रन और सौरव रावत ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उत्तराखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने भी खुशी व्यक्त की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी सहित समिति के सदस्य योगेंद्र वाजपेई, नवीन बिष्ट, त्रिभुवन विष्ट, प्रशान्त विष्ट, लक्ष्मण भण्डारी, सेन सिंह पंवार, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र सिंह रावत, धर्मेंश नौटियाल, गणेश वर्मा, भौपाल सिंह रावत, हरीश गुसाईं, अवधेश थपलियाल, सुरेन्द्र सिंह राणा, अरुण चौधरी, अरुण तिवारी, कालिका काण्डपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड का रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचना राज्य के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इसी जज्बे और प्रदर्शन के साथ आगे भी खेलते हुए फाइनल में पहुंचेगी और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

उत्तराखंड के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि प्रदेशभर में क्रिकेट से जुड़े लोगों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?
आज फोकस में

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp