Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसमस्याओं पर आर–पार की चेतावनी, 1 मार्च तक कार्यवाही नहीं तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

जआपदा से त्रस्त बड़ेथ, तालजामण, डुंगर, भटवाड़ी, जोला, पाटियूँ सहित आसपास क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम प्रधान शिवानन्द नौटियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम प्रधान तालजामण दीनानाथ के साथ नवनियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Advertisement Box

ज्ञापन में ग्राम बड़ेथ, तालजामण, डुंगर, भटवाड़ी, जोला, पाटियूँ सहित आसपास के ग्रामों की वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें सड़क, पेयजल, मोबाइल नेटवर्क, ग्रामीण बैंकिंग सुविधा, खेल मैदान, आपदा से जुड़े पुनर्निर्माण कार्य, चन्दन गंगा नदी पर पुल निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की बदहाली का उल्लेख किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम प्रधान शिवानन्द नौटियाल ने कहा कि आज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया है। जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों का शीघ्र समाधान आवश्यक है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 1 मार्च तक समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की जाती है, तो क्षेत्रवासी 2 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, समाधान है। जनहित में शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि 28/29 अगस्त 2025 को आई भीषण आपदा के बाद अब तक कई पुनर्निर्माण कार्य अधूरे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित है।

मुख्य मांगें

  • आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों का शीघ्र पुनर्निर्माण
  • बड़ेथ के बुगला टोक में मिनी स्टेडियम का कार्य प्रारम्भ
  • क्षेत्र में गंभीर नेटवर्क समस्या का समाधान
  • ग्रामीण बैंक/बैंकिंग सुविधा की व्यवस्था
  • बड़ेथ–जोला–उहोला मोटर मार्ग सहित लंबित सड़कों का निर्माण
  • चन्दन गंगा नदी पर पुल निर्माण
  • बड़ेथ बाजार में जलभराव की स्थायी निकासी
  • छेनागाड़ में बाजार का पुनर्निर्माण

जिलाधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से आख्या तलब कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग
आज फोकस में

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब
आज फोकस में

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें
आज फोकस में

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अगस्त्यमुनि मैदान के समतलीकरण को लेकर सीएम धामी के सामने किसने रखी मांग, देखिए
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि मैदान के समतलीकरण को लेकर सीएम धामी के सामने किसने रखी मांग, देखिए

बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महाबन्याथ दिवारा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने किए दर्शन
आज फोकस में

बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महाबन्याथ दिवारा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने किए दर्शन

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp