Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाई गई, धरना दे रहे शिक्षा कार्मिकों को जिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि को ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्षों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया।विचार गोष्ठी के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता बीईओ कार्यालय पहुंचे, जहां शिक्षा विभाग के कार्मिक धरने पर बैठे हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दे रहे कार्मिकों को अपना समर्थन दिया। यह धरना अजय कुमार नौडियाल पर उमेश शर्मा काऊ के साथ गए बदमाशों द्वारा किए गए कथित कातिलाना हमले के विरोध में दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि मुंशी हरी प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित था। उन्होंने आजीवन वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।

Advertisement Box

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने कहा कि टम्टा की पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और जागरूकता को सामाजिक परिवर्तन की धुरी बताया। साथ ही कहा कि जब प्रदेश में शिक्षक और शिक्षा निदेशक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सामाजिक न्याय, समरसता और भाईचारे के मूल्यों पर दृढ़ता से खड़ी है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, पूर्व जिपंस विनोद राणा, गणेश तिवारी, नीरज नेगी, महावीर चौधरी, हरीश गुसाईं, दीपा देवी आर्य, रजनी देवी, राजेंद्र पुरोहित, श्रीधर भट्ट, विजय बैरवाण, भूपेंद्र राणा, मदन रावत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुंशी हरी प्रसाद टम्टा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समानता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp