Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली से पहले रुद्रप्रयाग में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई, 08 नमूने जांच को भेजे, बासी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। होली पर्व को सुरक्षित एवं मिलावटमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जिला प्रशासन एवं खाद्य संरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में हुए इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, बेकरियां, रिटेलर, होलसेलर एवं वितरकों के प्रतिष्ठानों में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों की सघन जांच की। निरीक्षण के दौरान कुल 08 खाद्य नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य विश्लेषणशाला, रुद्रपुर को परीक्षण हेतु भेजे गए। इनमें दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से संदेहास्पद मावा के 02 नमूने शामिल हैं। इसके अलावा बाजार में बिक रहे गुलाब जामुन, लड्डू, सूजी, पास्ता, रंगीन कचरी तथा सरसों के तेल के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में रंगीन व बासी मिठाइयां तथा एक्सपायरी बिस्कुट, मसाले, नूडल्स, रिफाइंड तेल, रंगीन चिप्स, सोनपापड़ी एवं दूध पाए गए, जिन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, दो खाद्य प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने और खाद्य लाइसेंस न होने पर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय बिल के साथ करने तथा किसी भी प्रकार के एक्सपायरी खाद्य पदार्थ का विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने यह भी बताया कि गत वर्ष ऊखीमठ क्षेत्र से लिए गए दूध के नमूने एवं न्यूट्रीलाइव सोयाबीन रिफाइंड तेल अधोमानक पाए जाने पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, रुद्रप्रयाग में वाद दायर किए गए थे। सुनवाई के बाद न्यायालय द्वारा संबंधित मामलों में क्रमशः ₹20,000 एवं ₹50,000 का अर्थदंड लगाया गया था। इसके अतिरिक्त एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचने पर एक खाद्य कारोबारी पर ₹40,000 का जुर्माना भी लगाया गया। उक्त संयुक्त अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग से सतवीर रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरी व अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement Box

<span class=होली से पहले रुद्रप्रयाग में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई, 08 नमूने जांच को भेजे, बासी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, अनियमितताओं पर नोटिस जारी">
आज फोकस में

होली से पहले रुद्रप्रयाग में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई, 08 नमूने जांच को भेजे, बासी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

कंडारा के युवा दीपराज ने दिखाया पलायन को आईना, बदलती डेमोग्राफी और बढ़ती चुनौतियों के बीच गाँव बचाओ का संकल्प
आज फोकस में

कंडारा के युवा दीपराज ने दिखाया पलायन को आईना, बदलती डेमोग्राफी और बढ़ती चुनौतियों के बीच गाँव बचाओ का संकल्प

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा
आज फोकस में

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल
आज फोकस में

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर
आज फोकस में

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग
आज फोकस में

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp