Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कंडारा के युवा दीपराज ने दिखाया पलायन को आईना, बदलती डेमोग्राफी और बढ़ती चुनौतियों के बीच गाँव बचाओ का संकल्प

दीपक बेंजवाल। दस्तक पहाड़ न्यूज।। जहां एक ओर पहाड़ से रोज़गार की तलाश में युवाओं का लगातार पलायन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ युवा ऐसे भी हैं जो अपने गांव में रहकर ही आत्मनिर्भर बनने की मिसाल कायम कर रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी सामने आई है रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत कंडारा गांव से। कंडारा गांव के युवा दीपराज ने अपने ही गांव में नाई (हेयर कटिंग) की नई दुकान “गढ़वाली सैलून”  खोलकर न सिर्फ़ स्वरोज़गार की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी एक सकारात्मक संदेश दिया है। दीपराज की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब पहाड़ों में लगातार खाली होते गांव, बंद होते घर और बढ़ता पलायन एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन चुका है।
पलायन, डेमोग्राफी और बढ़ती चुनौतियां : पिछले कुछ वर्षों में छोटे-छोटे रोजगार के नाम पर पहाड़ी क्षेत्रों में बाहरी लोगों की बसावट तेजी से बढ़ी है। इससे जहां सामाजिक ताने-बाने पर असर पड़ा है, वहीं गांवों की डेमोग्राफी में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कई सुदूरवर्ती और आंशिक रूप से खाली गांवों में चोरी और अन्य असामाजिक घटनाओं की आशंका भी बढ़ी है। ऐसे में यदि गांव के युवा अपने गांव में ही रहकर काम करें, तो न केवल स्थानीय रोज़गार के अवसर पैदा होते हैं, बल्कि परिवार और गांव के लिए एक सुरक्षित वातावरण भी बनता है।
आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम : दीपराज का मानना है कि छोटे-छोटे स्थानीय काम भी गांव की अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर सकते हैं। उनकी दुकान से अब गांव के लोगों को छोटे कामों के लिए दूर कस्बों तक नहीं जाना पड़ता। इससे समय और पैसे की बचत हो रही है और गांव में ही सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
पहाड़ के भविष्य के लिए ज़रूरी पहल : दीपराज की यह पहल दिखाती है कि यदि अवसर और इच्छाशक्ति हो, तो गांव में रहकर भी सम्मानजनक रोज़गार किया जा सकता है। यह उदाहरण पहाड़ के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मजबूरी में पलायन को ही एकमात्र विकल्प मान लेते हैं।
कंडारा गांव के दीपराज की यह छोटी-सी शुरुआत दरअसल पहाड़ के लिए एक बड़ा संदेश है—रोज़गार गांव में भी संभव है, बस ज़रूरत है हौसले और पहल की।

Advertisement Box
अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp