- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर सोमवार होगा जन संवाद कार्यक्रम
- 02 मार्च से जिला कार्यालय सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगा जनता दरबार
दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अब प्रत्येक सोमवार को जन संवाद/जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। आगामी 02 मार्च को प्रातः 10 बजे से जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में इसका पहला आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने तथा जन समस्याओं के समाधान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि 02 मार्च से प्रत्येक सोमवार (राजकीय अवकाश को छोड़कर) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला कार्यालय सभागार कक्ष में जन संवाद/जनता दरबार आयोजित होगा।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित जन संवाद/जनता दरबार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि जन समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जा सके।


प्रत्येक सोमवार को जनता की









