Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर्व को लेकर कोतवाली अगस्त्यमुनि ने की आम नागरिकों के साथ बैठक, शांति व सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली अगस्त्यमुनि द्वारा आम नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल गुमान सिंह नेगी ने की। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कोतवाल ने बैठक में स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने अपने सुझाव रखते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे शांति एवं मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में प्रमुख रूप से व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, हरीश गुसाईं, अनसूया प्रसाद  मलासी, हिमांशु भट्ट, श्रीनंद जमलोकी, आलोक नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विवेक बुटोला, रोहित रावत, सुनील चौहान, अनिल पुंडीर, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, टैक्सी यूनियन चंद्रापुरी के अध्यक्ष देवेंद्र वैष्णव, वीरेंद्र चंद्रवाल, शहाबुद्दीन सिद्दीकी सहित एसआई धर्मेंद्र सिंह, पंकज सजवान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp