Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय इंटर कॉलेज जवाहरनगर मयकोटी का नामकरण स्व.श्यामा दत्त वशिष्ठ शास्त्री के नाम पर

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। जनपद रुद्रप्रयाग के मयकोटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जवाहरनगर का नाम परिवर्तित कर अब स्वर्गीय श्यामा दत्त वशिष्ठ शास्त्री राजकीय इंटर कॉलेज, मयकोटी कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होने के साथ-साथ भावनात्मक महत्व भी रखता है। विद्यालय के नामकरण को लेकर क्षेत्रवासियों एवं परिजनों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिलाधिकारी सौरव गहरवार, पीटीए अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मयकोटी देवेंद्र भट्ट तथा पूर्व ग्राम प्रधान अमित प्रदाली का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया है। परिजनों का कहना है कि यह केवल विद्यालय का नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि क्षेत्र के एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर डॉ. प्रियांक मोहन वशिष्ठ ने कहा कि यह उनके परिवार और पूरे मयकोटी क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि ताऊ जी स्व. शम्भू प्रसाद वशिष्ठ द्वारा लिया गया संकल्प आज पूर्ण हुआ है और इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार है। डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि स्व. श्यामा दत्त वशिष्ठ शास्त्री का जीवन समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा और उनके नाम पर विद्यालय का नामकरण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Advertisement Box

स्व. श्यामा दत्त वशिष्ठ शास्त्री : समाज सुधारक और शिक्षाविद : स्वर्गीय श्यामा दत्त वशिष्ठ शास्त्री उत्तराखंड के प्रतिष्ठित समाज सुधारक एवं शिक्षाविद रहे। उन्होंने बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों के विरुद्ध आवाज उठाई तथा युवाओं को संगठित कर सामाजिक चेतना का प्रसार किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनका पंडित जवाहरलाल नेहरू से भी प्रत्यक्ष संवाद रहा। शिक्षा और विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों से मयकोटी क्षेत्र को नई पहचान मिली। विद्यालय का नामकरण स्व. श्यामा दत्त वशिष्ठ शास्त्री के नाम पर होने से मयकोटी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है और लोगों का कहना है कि यह निर्णय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी मजबूत करेगा।

प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्यायें सुनेंगे DM, जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में होगा जन संवाद
आज फोकस में

प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्यायें सुनेंगे DM, जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में होगा जन संवाद

अब सरकारी कार्यालयों में प्रवेश आसान नहीं, सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आगंतुकों के लिए तय होगी आचार संहिता
आज फोकस में

अब सरकारी कार्यालयों में प्रवेश आसान नहीं, सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आगंतुकों के लिए तय होगी आचार संहिता

होली से पहले रुद्रप्रयाग में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई, 08 नमूने जांच को भेजे, बासी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, अनियमितताओं पर नोटिस जारी
आज फोकस में

होली से पहले रुद्रप्रयाग में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई, 08 नमूने जांच को भेजे, बासी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

कंडारा के युवा दीपराज ने दिखाया पलायन को आईना, बदलती डेमोग्राफी और बढ़ती चुनौतियों के बीच गाँव बचाओ का संकल्प
आज फोकस में

कंडारा के युवा दीपराज ने दिखाया पलायन को आईना, बदलती डेमोग्राफी और बढ़ती चुनौतियों के बीच गाँव बचाओ का संकल्प

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा
आज फोकस में

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल
आज फोकस में

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp