दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रविवार 15 मार्च 2026 को शाम 6:27 बजे से रात 9:27 बजे तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के अनुसार **बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार **रुड़की, डोईवाला, ऋषिकेश, चकराता, मसूरी, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, मुनस्यारी और लैंसडाउन समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधि देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों और यात्रियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
#UttarakhandWeather #YellowAlert #RainAlert #Thunderstorm #WeatherUpdate #UttarakhandNews #DastakPahadNews











