Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का खुलासा: लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने की थी महिला की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग स्थित एक होटल में हुई महिला की रहस्यमयी मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में महिला के लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर रुद्रप्रयाग लाया गया है।

पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 की शाम करीब 8 बजे गैलेक्सी होटल के संचालक ने कोतवाली रुद्रप्रयाग पहुंचकर सूचना दी कि होटल में ठहरी एक महिला कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला अपने पति बताए जा रहे युवक और उसके दोस्त के साथ 6 मार्च की रात होटल में ठहरी थी। 7 मार्च की सुबह दोनों युवक यह कहकर बाहर गए कि वे थोड़ी देर में लौटेंगे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आए। इस पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला हरियाणा की रहने वाली है। 8 मार्च को महिला के परिजन रुद्रप्रयाग पहुंचे और जिला चिकित्सालय में मृतका की पहचान काजल (30) निवासी पीपली, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में की। मृतका के भाई अकबर की तहरीर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में अरुण और अक्षय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर पुलिस ने 10 मार्च की शाम हरियाणा के थाना चीका क्षेत्र के पटियाला रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Box

झगड़े के बाद की हत्या

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से काजल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को भी थी। 4 मार्च को वह काजल और अपने दोस्त अक्षय के साथ घूमने निकला था। अंबाला और हरिद्वार होते हुए तीनों 6 मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचे और गैलेक्सी होटल में ठहरे। 7 मार्च की सुबह काजल और अरुण के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और गाली-गलौज हो गई। हाथापाई के दौरान अरुण ने काजल के हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि अक्षय ने पहले उसका गला दबाया और फिर उसकी ही चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी कमरे को बंद कर मौके से फरार हो गए।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के थाना चीका में स्नैचिंग के मामले में भी मुकदमा दर्ज है और इस मामले में उन्हें 24 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp