Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा में सब ठीक नहीं? अजेन्द्र अजय की पोस्ट से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भिड़े अजेन्द्र अजय

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में मार्च का महीना अक्सर हलचल भरा माना जाता रहा है। राज्य के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रम इसी महीने में सामने आए हैं। इसी बीच अब भाजपा के भीतर भी बयानबाज़ी ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भले ही संगठन में सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हों, लेकिन समय-समय पर पार्टी के ही कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा सरकार और संगठन पर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे और बिशन सिंह चुफाल सहित कई नेता पहले भी अपनी ही सरकार को लेकर असहज बयान दे चुके हैं। इसी कड़ी में अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति  के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता अजेंन्द्र अजय के बयानों ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।अजेंद्र अजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर भाजपा संगठन की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि पार्टी का स्वरूप धीरे-धीरे बदलता जा रहा है और जिस विचारधारा के आधार पर संगठन खड़ा हुआ था, वह भी बदलती नजर आ रही है। अजय ने यह भी संकेत दिया कि ऐसी परिस्थितियों में राजनीति से संन्यास लेना ही बेहतर विकल्प लगता है।अजय की इस टिप्पणी के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि इस तरह की विचारधारा सार्वजनिक रूप से व्यक्त करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी क्यों न हो। उनका कहना था कि ऐसी सोच रखने वाला व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता हो ही नहीं सकता।

Advertisement Box

प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे कि संगठन अजेन्द्र अजय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है। हालांकि भट्ट के बयान के कुछ ही घंटों बाद अजेन्द्र अजय की एक और पोस्ट सामने आई, जिसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जाहिर की।अपनी ताजा पोस्ट में अजय ने लिखा कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उन्हें दो मिस कॉल आई थीं, जिसके बाद दोनों के बीच लगभग तीन मिनट तक फोन पर बातचीत भी हुई। अजय के मुताबिक उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन बाद में मीडिया और सोशल मीडिया में आया बयान उन्हें बेहद आपत्तिजनक लगा। अजय ने सवाल उठाया कि उन्होंने आखिर कब कहा कि वह दुखी या परेशान हैं। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किस आधार पर की जाएगी, जब वह पहले ही कह चुके हैं कि ऐसी परिस्थितियों में संन्यास लेना ही उचित विकल्प है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष को भी भाजपा पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा संगठन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बजाय उन्हें दरकिनार कर रही है।अब देखना होगा कि इस बयानबाज़ी के बाद भाजपा संगठन क्या कदम उठाता है और यह सियासी विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।

 

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?
आज फोकस में

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp