Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू – जिलाधिकारी

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल सहित विभिन्न खाड़ी देशों में उत्पन्न वैश्विक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने इन सूचनाओं को निराधार बताते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

इस संबंध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला पूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद में घरेलू गैस (LPG) की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाए तथा कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दी जाए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही रिफिल बुक करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp