दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी0एम0पोषण) के तहत ब्लॉक संसाधन केन्द्र अगस्त्यमुनि मे भोजनमाताओं की पाक कला प्रतियोगिता मे बैशाखी देवी एवं सुमित्रा देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया खास बात यह रही कि निर्णायक दल मे फूड सेप्टी, गृह विज्ञान विभाग के अधिकारियो के साथ-साथ स्कूली नौनिहाल सम्मिलित थे।
ब्लॉक संसाधन केन्द्र अगस्त्यमुनि मे पी0एम0पोषण योजनान्तर्गत भोजन माताओं की जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने कहा कि पी0एम0पोषण योजना ने बच्चों के पोषण स्तर मे सुधार के साथ-साथ गरीब महिलाओ को आजीविका का रास्ता दिया है, उन्होने कहा कि बच्चो को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता एंव गुणवत्ता पर ध्यान रखना जरूरी है, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने पी0एम0पोषण पर विस्तृत जानकारी एवं पाक कला प्रतियोगिता के उद्देश्य पर फोकस डाला, प्रतियोगिता के दौरान तीनो विकासखण्डो से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त भोजन माताओं ने हिस्सा लिया।
जनपद स्तरीय निर्णायक मंडल के सदस्य एवं सहायक फूड एवं सुरक्षा आयुक्त मनोज सेमवाल, गृह विज्ञान से प्रधानाचार्या रागिनी नेगी,बी0आर0पी0 निशि कठैत, एवं दो छात्र क्रमशः अनिरूद्व कुमार एवं खुशी की देख-रेख मे मेन्यू आवंटन के लिए लॉटरी डाल कर मेन्यू आवंटित किए गये, तथा खाद्य सामग्री आवंटित की गई, इससे पूर्व भोजनमाताओ को पोषण, पत्तेदार सब्जियों के महत्व, खाद्य पदार्थो की स्वच्छता सामग्री रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई, इस दौरान प्रतिभागी भोजन माताओ को व्यंजन पकाने के तरीके, सुरक्षा स्वच्छता, पोष्टिकता स्वाद एवं व्यवहार के आधार पर अंक दिए गये, व एक घण्टे की समयावधि तय की गई, जिसमे पहला स्थान रा0प्रा0वि0 जैली की भोजनमाता बैशाखी देवी जी0आई0सी0 तिलकनगर की सुमित्रा देवी ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर गौरी मेमोरियल इण्टर कालेज की रेखा रावत व प्रा0वि0 चोपता की अनुसूया देवी रही, तीसरा स्थान प्रा0वि0 नाला की बसन्ती देवी रा0इ0का0 नारायणकोटि की भोजनमाता दर्शनी देवी ने हासिल किया।
जिन्हे मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो ने प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक दिया, इस दौरान योजना के जिला प्रभारी वीरेन्द्र कठैत, जिला समन्वयक गणेश प्रसाद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश पुरोहित, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक रावत, कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक सिंह रावत, प्रधानाध्यापिका संगीता पंवार दिनेश चन्द्र भट्ट, देवानंद गैरोला व प्रा0शि0 के जिलाध्यक्ष विक्रम झिक्वाण, भी मौजूद रहे, संचालन शिक्षक देवानंद गैरोला ने किया।











