Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तिलवाड़ा पेट्रोल पम्प पर बडा हादसा, यात्रियों की कार नदी में जा गिरी, पुसिस एसडीआरएफ ने किया रेसक्यूं, सभी यात्री सुरक्षित

 दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा।। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा में आज प्रातःकाल लगभग 5:00 बजे जिला कंट्रोल रूम व डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी के किनारे पानी में गिर गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि से पुलिस बल आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा को भी तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (वाहन संख्या- UP16-DK0856) था, जिसमें कुल पांच यात्री सवार थे। ये सभी यात्री वेस्ट बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। नदी किनारे पानी में अटके इस वाहन से यात्रियों को निकालने के लिए अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। राहत एवं बचाव टीम ने बेहद तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी पांचों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें हाथ-पैर में फ्रैक्चर और अन्य चोटें आई हैं, जबकि चालक सहित तीन पुरुषों को हल्की चोटें लगी हैं। सभी घायलों को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवा दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement Box

घायलों का विवरण-

1. प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड।

2. सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी 21 समर पाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल।

3. सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।

4. ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जलपाईगुड़ी, असम।

5. प्रदीप कुमार (चालक) पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp