Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई, विभागीय परिसंपत्तियों एवं सरकारी भूमि होंगी अतिक्रमण मुक्त

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद में अतिक्रमण संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों, सरकारी भूमि एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने तथा उनकी नियमित निगरानी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग की परिसंपत्तियों एवं भूमि का सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यदि कहीं भी अतिक्रमण की स्थिति है तो उसे तत्काल हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियां जनहित से जुड़ी हुई हैं तथा उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन परिसंपत्तियों एवं भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, उनकी नियमित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी अतिक्रमणकारी को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने सहित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अतिक्रमित सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियों का चिन्हीकरण कर उनकी प्रतिमाह प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। साथ ही चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई से भी अवगत कराएं।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित पीएएम (PAM) पोर्टल पर विभागीय परिसंपत्तियों का विवरण समयबद्ध रूप से अपलोड किया जाए। जिन विभागों द्वारा अभी तक अपनी परिसंपत्तियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर समस्त विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्रवाई पूर्ण कर नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

 

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp