Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून।। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है, जिससे कहीं लोगों को तपती और झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है, तो कहीं यह मौसम आफत बनकर बरस रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) यानी मौसम केंद्र देहरादून ने आज, 31 मई के लिए प्रदेश भर में मौसम का बड़ा पूर्वानुमान जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है, साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है, जिसे लेकर विभाग ने खास चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, राज्य के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के ऊंचे पहाड़ी जनपदों में 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जबकि निचले और मध्यवर्ती इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है. सैलानियों और स्थानीय लोगों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी गई है बताते चले कि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के तापमान में भी भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. जहां मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या उसके आसपास बना हुआ है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे पहाड़ों में सुबह और रात के समय अच्छी-खासी ठंड महसूस की जा रही है।

Advertisement Box

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp