Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चे लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के सिल्ला बामण गांव और चाका गांव के दो नाबालिग बच्चे घर से निकलने के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा दोनों की लगातार तलाश की जा रही है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।

लापता बच्चों की पहचान राजबीर पुत्र पवन कुमार, निवासी सिल्ला बामण गांव, उम्र लगभग 10 वर्ष तथा कृष्णा (सुधांशु) पुत्र सुनील कुमार, निवासी चाका, उम्र लगभग 12 वर्ष के रूप में बताई गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे इससे पहले 19 अगस्त को भी घर से निकल गए थे। बाद में वे रुद्रप्रयाग स्थित ज्वल्पा होटल के आसपास मिले थे। संयोग से वहां मौजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल और नवीन सेमवाल ने इसकी जानकारी फोन के माध्यम से सिल्ला बामण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अनूप चंद को दी। बताया गया कि दोनों बच्चे वहां से नीचे की ओर जाने की बात कह रहे थे।इसके बाद ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नवीन सेमवाल दोनों बच्चों को वापस अगस्त्यमुनि लेकर आए, जहां से उन्हेंने सामाजिक कार्यकर्ता अनूप चंद के माध्यम से परिजनों तक पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार इसके बावजूद बच्चे दोबारा घर से निकल गए। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 5:20 बजे दोनों बच्चों को विजयनगर क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन, ग्रामीण और परिचित उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच 19 अगस्त की घटना को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि बच्चों के एक सिलाई की दुकान में रुकने की बात कही जा रही है। दुकान से नकदी व अन्य धनराशि गायब होने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस जांच और सत्यापन आवश्यक है। परिजनों और ग्राम प्रधान ने लोगों से अपील की है कि यदि दोनों बच्चे कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल संपर्क करें।

Advertisement Box

  • संपर्क नंबर:
  • पवन कुमार: 9084594008
  • सुनील कुमार: 7251939092
  • ग्राम प्रधान, सिल्ला बामण गांव: 7830487538

अपील: दोनों बच्चे नाबालिग हैं। उनकी तस्वीर अथवा जानकारी साझा करते समय उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और कोई सूचना मिलने पर परिजनों के साथ-साथ नजदीकी पुलिस को भी तत्काल सूचित करें।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp