Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मध्यमहेश्वर धाम यात्रा आज से फिर शुरू, ट्रॉली संचालन के लिए समय तय

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। जनसुरक्षा एवं व्यापक जनहित में अस्थायी रूप से स्थगित की गई श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 बुधवार, 19 अगस्त से पुनः शुरू कर दी गई है। यात्रा के पुनः संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने यात्रियों की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने उप जिलाधिकारी ऊखीमठ की ओर से पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार ऊखीमठ और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट एवं स्थलीय स्थिति का आकलन करने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया।यात्रा के दौरान ट्रॉली स्थल पर भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला एवं वृद्ध यात्रियों की सहायता के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement Box

ट्रॉली संचालन का समय निर्धारित: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रॉली संचालन के लिए तीन समय निर्धारित किए गए हैं। ट्रॉली सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक, 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित होगी। निर्धारित अंतराल में विश्राम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए हॉल्ट रहेगा। यात्रा मार्ग पर दुर्घटना या आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और खोज एवं बचाव दलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संबंधित विभागों को मार्ग, पुल-पुलिया, ट्रॉली स्थल और सुरक्षा उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित सुरक्षा निर्देशों और संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp