Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

दीपक बेंजवाल/दस्तक पहाड़ न्यूज।। अगस्त्यमुनि बाजार में खाद्य वस्तुओं के दामों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महज तीन दिनों के भीतर चीनी के दाम में ₹10 प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। बीते रविवार को जहां चीनी ₹55 किलो बिक रही थी, वहीं मंगलवार को इसका भाव ₹60 और बुधवार सुबह तक बढ़कर ₹65 प्रति किलो पहुंच गया। खुदरा व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में चीनी का भाव ₹70 प्रति किलो तक पहुंचने की आशंका है।

व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने बताया कि ऋषिकेश बाजार से चीनी का कट्टा करीब 6,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आ रहा है। इसके अलावा करीब 150 रुपये प्रति क्विंटल किराया भी लग रहा है। ऐसे में परिवहन और अन्य खर्च जुड़ने के बाद चीनी की लागत और बढ़ जाती है। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि खुदरा बाजार में चीनी का मूल्य किस स्तर तक पहुंच सकता है।

Advertisement Box

चीनी के साथ-साथ गुड़ के दाम भी बढ़कर करीब ₹70 प्रति किलो हो गए हैं। वहीं चावल के दामों में भी प्रति किलो ₹8 से ₹10 तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है। खाद्य तेल के दामों में भी इजाफा हुआ है। सामान्य तेल करीब ₹160 प्रति लीटर, जबकि ब्रांडेड तेल का भाव ₹200 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ते दामों ने आम गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गृहणी नमिता नेगी ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो सीमित आय वाले परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।

सुधा रावत ने कहा कि पहले ही परिवार का बजट काफी मुश्किल से संतुलित हो रहा था, लेकिन अब चीनी, चावल, तेल और अन्य जरूरी सामान के दाम बढ़ने से अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी रखने की मांग की। वहीं सतेश्वरी नौटियाल ने कहा कि बाजार में अचानक बढ़ रहे दामों का सीधा असर गृहणियों की रसोई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम नियंत्रित किए जाने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

गाँव में दुकान चला रहे विजेंद्र प्रसाद भट्ट के अनुसार चीनी के दामों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि रविवार से बुधवार तक कीमत में ₹10 प्रति किलो की वृद्धि हो चुकी है और बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे भी भाव बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

लगातार बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर महंगाई को लेकर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में परिवारों का घरेलू बजट और अधिक प्रभावित होगा।

दस्तक पहाड़ News

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp