Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग सीट को लेकर भरत चौधरी और हरक सिंह रावत में जुबानी जंग, एक-दूसरे को दी चुनौती, रुद्रप्रयाग की राजनीति में बयानबाजी तेज, दोनों नेताओं के बीच 2012 के चुनाव का भी जिक्र

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बीच जुबानी जंग सामने आई है। भरत चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है, तो वहीं हरक सिंह रावत ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी चुनावी सीट का निर्णय मंत्री भरत चौधरी नहीं, बल्कि कांग्रेस हाईकमान करेगा।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक सिंह बयानबाजी करने में कुख्यात हैं। यदि उनमें साहस है तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हरक सिंह रावत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे, जबकि वह स्वयं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।भरत चौधरी ने आरोपों और पुराने चुनावी संदर्भों को सामने रखते हुए कहा कि उस समय हरक सिंह रावत ने धारी देवी की कसम खाई थी कि मुख्यमंत्री नहीं बनने पर विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत यदि फिर रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ते हैं तो जनता के बीच दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Advertisement Box

वहीं, हरक सिंह रावत ने भरत चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह तय करने का अधिकार मंत्री भरत चौधरी को नहीं है कि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जिस सीट से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहेगा, वह उसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। फिलहाल उनकी तैयारी सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की है।हरक सिंह रावत ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह उस चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट से भरत चौधरी को उनके घर में ही चुनाव हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें दोबारा रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेजती है तो भरत चौधरी को अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं के इस बयानबाजी ने रुद्रप्रयाग सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में दोनों नेताओं के बीच यह जुबानी जंग किस दिशा में आगे बढ़ती है और चुनावी समीकरण क्या रूप लेते हैं।

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
Advertisement Box
उत्तराखण्ड के वीर सपूत गजेंद्र सिंह बिष्ट, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमले में आतंकियों के नापाक इरादों को नहीं होने दिया था कामयाब
आज फोकस में

उत्तराखण्ड के वीर सपूत गजेंद्र सिंह बिष्ट, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमले में आतंकियों के नापाक इरादों को नहीं होने दिया था कामयाब

26 साल बाद भी सड़क नहीं! 3 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती महिला, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म, बैणी-भूली योजना से पहले क्या गांवों तक सड़क पहुंचाना जरूरी नहीं?
आज फोकस में

26 साल बाद भी सड़क नहीं! 3 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती महिला, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म, बैणी-भूली योजना से पहले क्या गांवों तक सड़क पहुंचाना जरूरी नहीं?

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp