Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थालापति विजय ने उड़ाया DMK और BJP का मजाक, बोले- ‘ये LKG-UKG के बच्चों की तरह लड़ रहे’

Author Image
Written by
Amit Anand

फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थालापति विजय ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और तमिलनाडु की सत्ताधारी दल द्रमुक (DMK) का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैशटैग की तकरार शुरू करने के लिए विजय ने दोनों दलों पर निशाना साधा है। विजय ने कहा है कि भाजपा और डीएमके भाषा विवाद जैसे गंभीर मुद्दे को महत्वहीन बना रही हैं।

Advertisement Box

क्या बोले थालापति विजय?

चेन्नई के पास मामल्लपुरम में बुधवार को TVK की पहली वर्षगांठ समारोह मनाई गई। इस दौरान विजय ने कहा कि त्रिभाषा नीति भाजपा ने द्रमुक के ‘गेट आउट मोदी’ का जवाब ‘गेट आउट स्टालिन’ से दिया। ठीक उसी तरह जैसे एलकेजी और यूकेजी के बच्चे लड़ते हैं। विजय ने कहा- “धन मुहैया कराना केंद्र का कर्तव्य है और धन प्राप्त करना राज्य का अधिकार है। लेकिन हमारे राजनीतिक और वैचारिक दुश्मन दोनों ही सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ खेल रहे हैं। यहां क्या हो रहा है? दोनों लड़ने का दिखावा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि हम यकीन कर लें?”

हम सभी सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं- विजय

अभिनेता विजय ने कार्यक्रम में कहा कि उनकी पार्टी सभी भाषाओं का सम्मान करती है। हालांकि, किसी अन्य भाषा के लिए अपना आत्मसम्मान नहीं छोड़ेगी। “विजय ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा- “कोई भी व्यक्ति कोई भी भाषा सीख सकता है, लेकिन सहकारी संघवाद और राज्य की स्वायत्तता का उल्लंघन करना तथा किसी अन्य भाषा को थोपकर और उसे राजनीतिक रूप से लागू करके राज्य की भाषा पर प्रश्नचिह्न लगाना अस्वीकार्य है।”

अन्नामलाई ने विजय पर साधा निशाना

वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई ने त्रिभाषा नीति के खिलाफ द्रमुक के साथ जुड़ने को लेकर थालापति विजय पर निशाना साधा है। अन्नामलाई ने कोयंबटूर में कहा- “कोई भी कोई भाषा नहीं थोप रहा है। आप (विजय) जो उपदेश देते हैं उसका अभ्यास करें, झूठ मत बोलें।” (इनपुट: भाषा)

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
आज फोकस में

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना
आज फोकस में

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 30 मार्च 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp