Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून/रुद्रप्रयाग। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी वर्ष 2026 की प्रारंभिक सूची में उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के मूल्यांकन के बाद जारी की गई “टॉप 100 बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स 2026” की सूची में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित प्रदेश के पांच डीएम को स्थान मिला है।इस सूची में नितिन सिंह भदौरिया, प्रशांत आर्य, मयूर दीक्षित और ललित मोहन रयाल भी शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा

विशेष बात यह है कि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने न केवल देश के शीर्ष 100 जिलाधिकारियों में जगह बनाई, बल्कि उत्तराखंड के शीर्ष पांच जिलाधिकारियों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसे जनपद रुद्रप्रयाग के लिए गौरव और सम्मान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस मूल्यांकन में अधिकारियों के प्रशासनिक नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, पारदर्शिता, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसंपर्क जैसे विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया। प्रारंभिक सूची में चयनित लगभग 100 जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नरों में से अब शीर्ष 25 अधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। अंतिम सूची फेम इंडिया मैगजीन के जून 2026 अंक में प्रकाशित होगी।उत्तराखंड के इन अधिकारियों की उपलब्धि को प्रदेश की प्रशासनिक कार्यशैली और बेहतर सुशासन का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp