Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में 20 अगस्त को होगा हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति समारोह कविता पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता और साहित्य प्रश्नोत्तरी में दिखेगी प्रतिभाओं की रचनात्मकता

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में आगामी 20 अगस्त को हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति संस्थान की बैठक वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुसाई की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। बच्चों के प्रोत्साहन के लिए रिन्यू पावर संस्था भी सहयोग कर रही है।

संस्थान के अध्यक्ष हरीश गुसाई ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह में कविता पाठ प्रतियोगिता, कविता पोस्टर प्रतियोगिता और साहित्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीलकंठ भट्ट तथा कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद चंद्रशेखर बेंजवाल होंगे।

Advertisement Box

संस्थान के सचिव सुधीर बर्त्वाल ने बताया कि समारोह में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की रचनाओं का संगीतमय सस्वर पाठ भी किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य कवि की साहित्यिक रचनाओं को आमजन तक सहज रूप से पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से संस्थान द्वारा कवि की रचनाओं के दो संयुक्त संकलन भी प्रकाशित किए जा चुके हैं।समारोह के दौरान वरिष्ठ शिक्षाविद चंद्रशेखर बेंजवाल के हिंदी कविता संग्रह ‘उत्कंठा’ का भी विमोचन किया जाएगा।

बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष गिरीश बेंजवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, गंगाराम सकलानी, कुसुम भट्ट, विनीता रौतेला, दीपेन्द्र बिष्ट, दीपक बेंजवाल तथा कोषाध्यक्ष कालिका काण्डपाल उपस्थित रहे।

दस्तक पहाड़ News | अगस्त्यमुनि

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp