Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के मुख्य गेट के समीप केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय अब अपने मूल उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। यहां दिन-रात बेतरतीब तरीके से बाइक खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और साधु-संतों को बैठने और विश्राम करने की जगह तक नहीं मिल पाती।

स्थानीय निवासी मयंक नेगी कहते है “यह प्रतीक्षालय राहगीरों को धूप, बारिश और थकान से राहत देने के लिए बनाया गया था, लेकिन अक्सर इसके भीतर ही दोपहिया वाहन खड़े होने के कारण आम नागरिक इसका उपयोग नहीं कर पाते। कई बार दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्री कुछ देर बैठकर आराम करना चाहते हैं, मगर बाइक की कतारें उन्हें वहां से लौटने को मजबूर कर देती हैं। यह केवल यातायात या पार्किंग का मुद्दा नहीं, बल्कि सिविक सेंस (नागरिक जिम्मेदारी) का भी प्रश्न है। सार्वजनिक सुविधाएं सभी के लिए होती हैं, न कि निजी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने के लिए। थोड़ी-सी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से इस समस्या से बचा जा सकता है। अब सवाल यह है कि इस बदलाव की शुरुआत कौन करेगा? क्या युवा स्वयं अपनी आदतों में सुधार लाएंगे, या फिर प्रशासन को ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करनी पड़ेगी?

Advertisement Box

सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और उसका सही उपयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हम छोटी-छोटी नागरिक जिम्मेदारियों का पालन नहीं करेंगे, तो बेहतर समाज और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद भी अधूरी ही रहेगी।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box
Advertisement Box
मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

✕
[news_reels]
WhatsApp