Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PM पोषण योजना की रियलटाइम मॉनिटरिंग में गड़बड़ी, 6 स्कूलों से स्पष्टीकरण तलब

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।  प्रधानमंत्री पोषण योजना की ऑटोमैटिक रियलटाइम मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा में छह विद्यालयों द्वारा भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की गलत संख्या भेजे जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने संबंधित प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

PM पोषण योजना के तहत प्रत्येक कार्यदिवस भोजन ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या संबंधित संस्थाध्यक्ष अथवा PM पोषण प्रभारी द्वारा SMS के माध्यम से भेजी जाती है। इसी जानकारी के आधार पर योजना की पारदर्शिता और वास्तविक लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जाता है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि छह विद्यालयों ने पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की गलत संख्या भेजी। इनमें ऊखीमठ विकासखंड का राजकीय इंटर कॉलेज नारायणकोटि, जखोली विकासखंड का जनता जूनियर हाईस्कूल विनोधारा तथा अगस्त्यमुनि विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिल्ला, प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर, प्राथमिक विद्यालय बौठा धनपुर और राजकीय इंटर कॉलेज कमसाल शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने की चेतावनी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि PM पोषण योजना के तहत दर्ज किया जाने वाला डाटा वास्तविक रूप से परोसे गए भोजन के आधार पर ही होना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि PM पोषण का डाटा फीडिंग कार्य प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। साथ ही नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की स्थिति की भी समीक्षा कर आवश्यक स्पष्टीकरण लिया जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने योजना की सतत समीक्षा और निरीक्षण के साथ बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 19 अगस्त 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp