Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भारी बारिश से तबाही, मंदिर परिसर में घुसा मलबा

दस्तक पहाड़ न्यूज चमोली। पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर धाम में देर रात हुई भारी बारिश के चलते मंदिर परिसर में भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबे के कारण मंदिर प्रांगण को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं पुजारी कक्ष और भंडार कक्ष भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है।

भारी बारिश के बाद स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण नेगी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। इसके साथ ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।बताया गया कि रातभर हुई बारिश के कारण मंदिर परिसर में काफी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिससे आवागमन और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों और मंदिर समिति ने शासन-प्रशासन से घटना का तत्काल संज्ञान लेने, मंदिर परिसर से मलबा हटाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य कराने की मांग की है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर की स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Advertisement Box

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp