Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि के देवनगर में रात को दुकान में तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पूर्व छात्र नेता समेत चार के खिलाफ शिकायत

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने तिलवाड़ा निवासी एक पूर्व छात्र नेता समेत चार युवाओ पर दुकान का शटर तोड़ने, बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में दुकानदार ने कोतवाली अगस्त्यमुनि को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता योगेन्द्र सिंह, निवासी देवनगर, बनियाड़ी, अगस्त्यमुनि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह देवनगर, बनियाड़ी में अपनी दुकान संचालित करते हैं। शिकायत के अनुसार 27 अगस्त 2026 की रात करीब 9:40 बजे तिलवाड़ा निवासी एक पूर्व छात्र नेता समेत चार युवाओ ने उनकी दुकान के बाहर आकर शटर तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान दुकान के बाहर रखा सामान तथा दुकान से संबंधित सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। उक्त व्यक्तियों ने उनको और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि घटना के कारण वह और उनका परिवार भयभीत हैं तथा उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और फोटो उनके पास उपलब्ध हैं। जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है साथ ही सभी आरोपियों के नाम पते भी पुलिस को दिए है। उन्होंने आरोपियों द्वारा लगाए गए कथित झूठे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Box

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp