Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भरदार क्षेत्र को ₹65 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास, एक सड़क का लोकार्पण

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। भरदार क्षेत्र को सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सौराखाल भरदार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बुधवार को पीएमजीएसवाई के तहत तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि एक सड़क के अपग्रेडेशन एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इन चारों परियोजनाओं की कुल लागत ₹65 करोड़ से अधिक है। विकासखंड जखोली में जवाड़ी बाईपास से मल्यासु-कोटली-बांसी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया गया। 14.925 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर ₹24.95 करोड़ की लागत आएगी। वहीं वीराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग की 8.025 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए ₹12.63 करोड़ स्वीकृत हैं।

इसके अलावा तिलवाड़ा-सौराखाल मोटर मार्ग के किमी-8 से अन्द्रीया डांग (घेंघड़) मोटर मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। 4.85 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर ₹7.77 करोड़ खर्च होंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ियारगढ़-धौढंगी से सौराखाल मोटर मार्ग के अपग्रेडेशन एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। 13.52 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर ₹12.21 करोड़ की लागत आई है।

Advertisement Box

भरदार में विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भरदार क्षेत्र के विकास को सरकार प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में भरदार क्षेत्र के विकास के लिए ₹232 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत एवं संचालित की गई हैं। इनमें अधिकांश योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं पर कार्य जारी है।उन्होंने बताया कि सेमलता-डूंगरा-कफना मोटर पुल के निर्माण के लिए ₹6.32 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं और जल्द ही पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। पुल बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।वहीं सौंदा-क्वीलाखाल पेयजल योजना को लेकर मंत्री ने बताया कि वन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण योजना का कार्य रुका हुआ था। अब वन स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही योजना का कार्य शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp