Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम पोषण योजना में लापरवाही पर सख्ती, DEO ने कहा – रोजाना हो किचन कम स्टोर का निरीक्षण, सुरक्षा में चूक अक्षम्य

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के संचालन में सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम पोषण के नोडल अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में निर्देश पत्र जारी किया है।

डीईओ ने कहा कि कई बार लापरवाही अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अप्रिय घटनाएं घटित हो जाती हैं, यहां तक कि भोजन तैयार करने में प्रयुक्त बर्तन, उपकरण एवं गैस चूल्हा क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संस्थाध्यक्षों को कड़ी निगरानी रखनी होगी।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय के किचन कम स्टोर में आवश्यक सावधानियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और इसकी प्रतिदिन देख-रेख विद्यालय स्तरीय प्रभारी, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक स्वयं करें।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि भोजन माताओं को स्वच्छता, सावधानी एवं सुरक्षा के बारे में कड़े निर्देश दिए जाएं। खाना बनाने से पूर्व बर्तनों की साफ-सफाई और जांच जरूरी है। खाद्य सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर संरक्षित रखा जाए। बरसाती सीजन को देखते हुए खाद्य सामग्री के रख-रखाव और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुश्रवण एवं निरीक्षण के दौरान पीएम पोषण के मानकों, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अनिवार्य रूप से अनुश्रवण करें।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पीएम पोषण योजना में भोजन माता की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनसे पूरी जवाबदेही से कार्य कराया जाए। योजना के मानकों के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी अक्षम्य होगी। नौनिहालों को परोसे जाने वाले पके-पकाए भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता एवं नियमितता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp