Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने कार्यक्रम को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो इसके विरोध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।

मोहित डिमरी ने कहा, “तुम लोग उत्तराखंड को गाली दोगे और फिर उत्तराखंड में आकर हमारी छाती पर कार्यक्रम करोगे, ये तो होगा नहीं।” उन्होंने कहा कि जब मासूम शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर उत्तराखंड में व्यापक विरोध हुआ था, तब जनता की भावनाएं स्पष्ट थीं। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड में मंच दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच और अवसर क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद बाहर के कलाकारों को बुलाकर बड़ी रकम खर्च करने के बजाय स्थानीय कलाकारों और युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।कार्यक्रम की आयोजक महिमा वर्मा को लेकर भी डिमरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रिकेट से जुड़ी रही किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसे विवादित प्रसंग वाले कलाकार को आमंत्रित किया जाना उचित नहीं है।डिमरी ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और प्रदेश के स्वाभिमान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संभावित तनाव की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड के कलाकारों को प्राथमिकता देने और प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता है।

Advertisement Box

<span class=उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी">
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp