Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी की पुस्तक ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ में सहेजी जाएगी मद्महेश्वर घाटी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। हिमालय की ऊंची चोटियों और आस्था के केंद्रों के बीच बसी मद्महेश्वर घाटी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत अब अक्षरों में संरक्षित होने जा रही है। केदार घाटी के पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी द्वारा लिखित ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ का शीघ्र प्रकाशन होने जा रहा है। संस्कृति प्रकाशन अगस्त्यमुनि द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में रांसी गांव की पावन तपस्थली मां चन्द्रकल्याणी भगवती राकेश्वरी की महिमा के साथ पूरी मद्महेश्वर घाटी की धार्मिक परंपराओं, लोक मान्यताओं और पौराणिक आख्यानों को समेटा गया है।

पुस्तक में भगवान मद्महेश्वर, बूढ़ा मद्महेश्वर, मनणामाई तीर्थ और सिद्धपीठ कालीशिला समेत घाटी के प्रमुख देवस्थलों और धार्मिक स्थलों का विस्तृत परिचय शामिल किया गया है। इन स्थलों से जुड़ी लोक आस्थाओं, मान्यताओं, धार्मिक अनुष्ठानों और सदियों से चली आ रही परंपराओं को दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

Advertisement Box

चन्द्रकल्याणी राकेश्वरी आठ गांव जूला मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि पुस्तक में मां राकेश्वरी की महिमा के साथ घाटी के प्रमुख तीर्थों और देवस्थलों से जुड़े धार्मिक संदर्भों को स्थान दिया गया है। पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने कहा कि पुस्तक में मद्महेश्वर, बूढ़ा मद्महेश्वर, मनणामाई और कालीशिला की धार्मिक महत्ता को भी प्रमुखता से सामने लाया गया है। उनके अनुसार यह कृति संपूर्ण घाटी की आस्था और लोक संस्कृति का दस्तावेज बनेगी। रांसी की प्रधान सोनिया पंवार ने कहा कि मौखिक परंपराओं और लोक आख्यानों को पुस्तकों में संरक्षित करना जरूरी है। इससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों और विरासत से जुड़ सकेगी। बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने कहा कि पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी लंबे समय से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को लेखनी के माध्यम से सामने ला रहे हैं। ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उनियाणा की प्रधान बिशाम्बरी देवी ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से रांसी की मां राकेश्वरी की महिमा और मद्महेश्वर घाटी की धार्मिक पहचान व्यापक स्तर तक पहुंच सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत रावत ने कहा कि हिमालयी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विरासत हैं। पुस्तक इनके संरक्षण और प्रचार-प्रसार में उपयोगी साबित होगी।

मौखिक परंपराओं से लिखित दस्तावेज तक

मद्महेश्वर घाटी में पीढ़ियों से चली आ रही अनेक धार्मिक मान्यताएं, लोक कथाएं और देव परंपराएं आज भी स्थानीय समाज की आस्था का आधार हैं। ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ इन्हीं परंपराओं को संकलित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने की दिशा में एक पहल है। पुस्तक के प्रकाशन से रांसी की मां राकेश्वरी के धार्मिक महत्व के साथ मद्महेश्वर घाटी के अनछुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक पक्षों को भी व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp