दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से 23 सितंबर को चौखंभा लाइब्रेरी की विजयनगर एवं बनियाड़ी स्थित दोनों शाखाओं में ओपन मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप परीक्षा का माहौल उपलब्ध कराना, उनकी तैयारी का आकलन करना और उन्हें सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। परीक्षा का सिलेबस UKPSC एवं UKSSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप रखा गया था, जिसमें उत्तराखंड-केंद्रित विषयों को प्रमुखता दी गई। प्रश्नपत्र का स्तर Moderate to Hard रखा गया।मॉक टेस्ट का आयोजन आदित्य प्रसाद एवं प्रतोष कुमार द्वारा कराया गया। परीक्षा परिणाम में प्रिंशा रावत ने 100 में से 71 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रिंशा रावत, अंकिता भट्ट, खुशबू बिष्ट, अंकिता बिष्ट, आयुष रौतेला, अरविंद सिंह, अजय बिष्ट, शिवशंकर, देवेश और मनीषा शामिल रहे।चौखंभा लाइब्रेरी की ओर से टॉप-10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के मॉक टेस्ट विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानने और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति बेहतर बनाने में मदद करते हैं।











