Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 21 सितंबर। जनपद में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विद्यालयों, चिकित्सालयों, पुलिस चौकियों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जहां पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को पेयजल से जुड़ी समस्याओं की सूचना जल संस्थान को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय रहते पानी के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।उन्होंने कहा कि सैंपलिंग के दौरान यदि पानी की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो केवल तत्कालिक सुधार तक सीमित न रहते हुए समस्या के कारणों का पता लगाया जाए और उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने जल संस्थान को नियमित रूप से जल गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

Advertisement Box

हालांकि, बैठक के बाद एक अहम सवाल भी खड़ा होता है कि जिन स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर पहले से शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां अब तक क्या कार्रवाई हुई और उन समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो पाया? अब देखना होगा कि जिलाधिकारी के इन निर्देशों के बाद जल गुणवत्ता की जांच और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया कितनी प्रभावी ढंग से धरातल पर उतरती है।

<span class=पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?">
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp