Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुलाबराय मैदान में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान से गूंजा समारोह

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।

77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रतीक जैन कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात 6वीं ग्रेनेडियर बटालियन रुद्रप्रयाग के बैंड की मधुर धुनों के बीच उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी तथा जिलाधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।परेड में पुलिस टुकड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एसडीआरएफ, जिला पूर्ति विभाग, जिला कृषि विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ करने हेतु कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही आरसेटी के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग, डीडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 25 जनवरी को महामहिम राज्यपाल द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी गई।जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए अनुशासन, परिश्रम, नवाचार और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने को प्रेरित किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस जवानों द्वारा देश की अनेकता में एकता, सैन्य शौर्य एवं उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में उत्तराखंड से प्रतिभाग करने वाले एकमात्र छात्र रोहन सिंह राणा को जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। वहीं, रुद्रनाथ महोत्सव में प्रशासन को सहयोग हेतु नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टुकड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, उप वन संरक्षक रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp