Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद, 50 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग के रूप में तिमली-सिंगोड़गांव-बाराकोट-साणेश्वर मार्ग को विकसित करने की मांग

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इस मोटर मार्ग के बंद होने से बसुकेदार तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने के बावजूद शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सिल्ला ब्राह्मण गांव सावन नेगी ने कहा कि यह मोटर मार्ग दो विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है, इसके बावजूद लंबे समय से ग्रामीण सड़क के सुधारीकरण और स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उम्मीद है कि कब सड़क का एलाइनमेंट बदला जाएगा और उन्हें रायड़ी बैंड की समस्या से निजात मिलेगी।सावन नेगी ने बताया कि वर्तमान में वैकल्पिक मार्ग के तौर पर तिमली मोटर मार्ग से सिंगोड़गांव, बाराकोट होते हुए साणेश्वर मंदिर मार्ग के जरिए विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग से जुड़ा जा सकता है। फिलहाल आपातकालीन आवागमन भी इसी मार्ग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस वैकल्पिक सड़क मार्ग का उचित रखरखाव और आवश्यक सुधार किया जाए तो बसुकेदार तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लिए यह महत्वपूर्ण वैकल्पिक संपर्क मार्ग बन सकता है। इससे मुख्य मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में ग्रामीणों को आवागमन के लिए वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।सावन नेगी ने प्रशासन से मांग की कि तिमली-सिंगोड़गांव-बाराकोट-साणेश्वर मंदिर मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और इसकी स्थिति का जायजा लेकर इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान मुख्य मार्गों के बंद होने की स्थिति में ऐसे वैकल्पिक मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp