Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में 475 गांव बनेंगे मॉडल, पंचायतों को मिलेगा 20 लाख का फंड

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून।। त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तीकरण की दिशा में सरकार कई कदम उठाने जा रही है। इस क्रम में पंचायतों को आय के स्रोत विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही हर ब्लाक में पांच-पांच गांवों को माडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। राज्य में कुल 95 ब्लाक हैं।पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 के स्थान पर 20 लाख रुपये की राशि देने संबंधी प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा।

पंचायतीराज मंत्री कौशिक ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की मंशा यही है कि राज्य की सभी 7817 ग्राम पंचायतें सरसब्ज हों। माडल गांव की अवधारणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा गांव होगा जो सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित होने के साथ ही वहां नागरिक सुविधाएं भी बेहतर से बेहतर हों। माडल गांव की पहल से अन्य गांव भी प्रेरित होंगे। अधिकारियों को गांवों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को गांवों का निरीक्षण कर बिंदुवार प्राथमिकता वाले कार्यों को पूर्ण कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 2000 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं हैं। इनका जल्द निर्माण कराया जाएगा। केंद्र के नए मानकों के अनुरूप प्रत्येक भवन निर्माण को 20 लाख रुपये की राशि देने के दृष्टिगत कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पहले बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यों को पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायतीराज विभाग के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, निदेशक निधि यादव, अपर सचिव श्याम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp