Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ेथ में आमरण अनशन समाप्त, विधायक आशा नौटियाल ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों को मनाया

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ में विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों का आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।

गौरतलब है कि बसुकेदार तहसील अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में कथित उपेक्षा के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 2 मार्च से आमरण अनशन शुरू किया था। आंदोलनकारियों का कहना था कि अगस्त 2025 में आई दैवीय आपदा—बादल फटने, भूस्खलन और जलप्रलय—से तालजामण, जोला, डुंगर, भटवाड़ी, बड़ेथ, पाटियूं सहित कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए थे, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कई महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।

Advertisement Box

अनशनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण, चंदन गंगा नदी पर पुल का निर्माण, छेनागाड़ बाजार का पुनर्निर्माण, मोबाइल नेटवर्क और बैंकिंग सुविधाओं की बहाली जैसी 10 सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी।

गुरुवार को विधायक आशा नौटियाल विभागीय अधिकारियों के साथ बड़ेथ स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने आंदोलनकारियों और ग्रामीणों से विस्तार से वार्ता की तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित कार्यों की पत्रावलियों को शीघ्र पूर्ण करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया, जिसके बाद विधायक ने उन्हें जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

भूख हड़ताल में पूर्व प्रधान तालजामण शिवानंद नौटियाल, ग्राम प्रधान तालजामण श्री दीनानाथ, ग्राम प्रधान जोला श्रीमती दीपा देवी तथा ग्राम उछोला निवासी श्री रामचंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक वार्ता के बाद उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीणों ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों की उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया और कहा कि क्षेत्र के लोग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp