Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता

पहाड पहाड न्यूज देहरादून। । नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज चार महीने बाद एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रुद्रप्रयाग निवासी सलमान आसिफ ने 4 मार्च 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी कि उनकी बहन कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शहवाज आलम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के कारण लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 3/4 मार्च 2026 की रात ससुराल पक्ष के लोग कहकशा आलम को Mahant Indresh Hospital में मृत अवस्था में लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पति शहवाज आलम और उसके परिवार ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है।तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा संख्या 77/26 धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवाह को मात्र चार महीने होने के कारण मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचायतनामा भरकर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मसूरी को सौंपी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की और 5 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी शहवाज आलम (29 वर्ष) निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ कराया गया था। पत्नी कम पढ़ी-लिखी होने और कम दहेज मिलने के कारण वह उससे असंतुष्ट था। आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी ताकि बाद में किसी पढ़ी-लिखी महिला से शादी कर अधिक दहेज प्राप्त कर सके।आरोपी ने 3 मार्च 2026 को घर में पत्नी के सो जाने के बाद कंबल से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले की जांच जारी है।

Advertisement Box

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp