Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिरवा (परकण्डी) के प्रतीक सेमवाल बने सेना में लेफ्टिनेंट, केदारघाटी में गर्व और खुशी की लहर

दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के सिरवा (परकण्डी) क्षेत्र के होनहार युवा प्रतीक सेमवाल के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रतीक की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरी केदारघाटी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी देशसेवा के लिए प्रेरणा मिल रही है।

प्रतीक के पिता राकेश सेमवाल बदरी-केदार मंदिर समिति में कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती मीना सेमवाल शिक्षिका हैं। प्रतीक ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से बी०टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय सेना में जाने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत व लगन से अपने सपने को साकार कर दिखाया।प्रतीक के पिता राकेश सेमवाल का कहना है कि बचपन से ही प्रतीक का सपना भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करना था। उन्होंने बताया कि बेटे ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत की और आज उसकी मेहनत रंग लाई है।राकेश सेमवाल के सहपाठी माधव सिंह नेगी ने बताया कि राकेश सेमवाल और उनकी धर्मपत्नी मीना सेमवाल दोनों ही अत्यंत सरल और विनम्र स्वभाव के हैं। उन्होंने कहा कि प्रतीक की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। परिवार की बुजुर्ग सदस्य श्रीमती राजेश्वरी दुमागा भी इस उपलब्धि से बेहद प्रसन्न हैं। प्रतीक सेमवाल की इस सफलता पर न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे रुद्रप्रयाग जनपद और केदारघाटी में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बता रहे हैं कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

Advertisement Box

बाबा केदारनाथ की सौगंध के साथ तुंलगा गाँव में मातृशक्ति ने शराब के खिलाफ फूका बिगुल, प्रतिबंध के साथ लगाया दण्ड
आज फोकस में

बाबा केदारनाथ की सौगंध के साथ तुंलगा गाँव में मातृशक्ति ने शराब के खिलाफ फूका बिगुल, प्रतिबंध के साथ लगाया दण्ड

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी 234 शिक्षकों पर मुकदमे होंगे दर्ज
आज फोकस में

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी 234 शिक्षकों पर मुकदमे होंगे दर्ज

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता
आज फोकस में

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
आज फोकस में

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

कुमोली मालकोटी गाँव में महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ नशामुक्ति की लड़ाई का ऐलान, तो ‘नशा छोड़ो, गांव जोड़ो’ के नारों से गूंजा कुणजेठी गाँव, शराबबंदी का प्रस्ताव पारित
आज फोकस में

कुमोली मालकोटी गाँव में महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ नशामुक्ति की लड़ाई का ऐलान, तो ‘नशा छोड़ो, गांव जोड़ो’ के नारों से गूंजा कुणजेठी गाँव, शराबबंदी का प्रस्ताव पारित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 09 मार्च 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp