Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ की ‘रूप छड़ी’ को लेकर बड़ा विवाद, बीकेटीसी की अनुमति से महाराष्ट्र ले जाई गई थी धर्म दंड, धार्मिक प्रतीक के भंडार में न मिलने पर उठे सवाल, सरकार ने दिए जांच के आदेश!!

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से जुड़ी अत्यंत पवित्र धार्मिक धरोहर धर्म दंड (रूप छड़) को लेकर हड़कंप मच गया। जब यह भंडार गृह में नहीं मिली तो मामला तूल पकड़ गया और सरकार ने जांच के आदेश दे दिए।

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि मंदिर के धार्मिक प्रतीकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बदरी-केदार मंदिर समिति की है और पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। बाद में जानकारी सामने आई कि केदारनाथ के मुख्य रावल भीमाशंकर लिंग महाराष्ट्र के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान इस धर्म दंड को अपने साथ ले गए थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने 19 जनवरी 2026 को अनुमति दी थी। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि चारधाम की परंपराओं में ऐसे धार्मिक प्रतीकों को निजी कार्यक्रमों में ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।धार्मिक मान्यता के अनुसार ‘रूप छड़ी को बाबा केदार का ही स्वरूप माना जाता है और इसका दर्शन भी केदारनाथ के दर्शन के समान पुण्यदायी माना जाता है। फिलहाल बताया जा रहा है कि धर्म दंड सुरक्षित है और उत्तराखंड वापस आ चुका है, लेकिन इस पूरे प्रकरण ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement Box

#Kedarnath #रूपछड़ #धर्मदंड #Uttarakhand #KedarnathDham #CharDham #उत्तराखंड #BreakingNews

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 19 अगस्त 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp