Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट बने अपर निदेशक, भावभीनी विदाई में दी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने की सीख

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट की अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति होने के बाद उन्हें विभिन्न संगठनों और कार्यालय कार्मिकों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक संगठनों तथा कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) एवं समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित विदाई समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी पी.के. बिष्ट ने कहा कि शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा महकमा होने के कारण चुनौतियाँ भी अधिक रहती हैं, लेकिन निष्ठा और समर्पण से हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है।

उन्होंने अधीनस्थ कार्मिकों को सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान हाईटेक युग में कर्मचारियों को समय के साथ स्वयं को भी अपडेट रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन और विकास विभाग से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ तथा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सकारात्मक सहयोग की भी सराहना की।इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट को पदोन्नति की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग को कई उपलब्धियां मिलीं, जिसके लिए विभाग सदैव आभारी रहेगा।कार्यक्रम में वित्त अधिकारी चन्द्रप्रकाश सती, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अनुज भद्री, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी करणजीत सिंह रौथाण, पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा के समन्वयक तथा अन्य कार्मिक मौजूद रहे। चतुर्थ वर्गीय संघ की ओर से अब्दुल नफीस खान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

Advertisement Box

विदाई समारोह के दौरान श्री बिष्ट एवं उनकी पत्नी रंजना बिष्ट का फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन पीएम पोषण प्रभारी वीरेन्द्र कठैत ने किया।इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिक्वाण, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रौथाण, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष लखपत लिंगवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनोद मणि, जगजीत राम कुंवर सहित अन्य कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp