Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जिले की बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में होली के मौके पर वन्यजीव शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। होली के जश्न के दौरान कुछ लोगों पर ऐसा खुमार चढ़ा कि उन्होंने चिकन-मटन की जगह प्रतिबंधित श्रेणी के वन्यजीव काकड़ (भौंकने वाला हिरण) का शिकार कर उसका मांस खा लिया।

मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और काकड़ के अवैध शिकार तथा उसके मांस के सेवन के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई होली के दिन ही की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार काकड़ संरक्षित वन्यजीव की श्रेणी में आता है और उसका शिकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग की टीम ने मौके से शिकार से जुड़े कुछ साक्ष्य भी बरामद किए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और वन विभाग ने लोगों से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

Advertisement Box

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp