दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने घिमतोली–स्वाँरी ग्वांस तक प्रस्तावित मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह मोटर मार्ग जिला योजना के अंतर्गत 32.50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। लगभग 1.125 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू देवी, ग्राम प्रधान कविता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#Kedarnath #Rudraprayag #AshaNautiyal #UttarakhandNews #GraminVikas #dastakpahadnews











