Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

ऊखीमठ के मनसूना में नदी की पुलिया के नीचे मिला 48 वर्षीय नन्दन सिंह पंवार का शव, DDRF ने निकाला बाहर

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र में शुक्रवार को मनसूना नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन, DDRF, तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग को कॉलर भगत सिंह ने सूचना दी कि ऊखीमठ ग्रामीण बैंक के समीप मनसूना नदी पर स्थित पुलिया के नीचे एक शव दिखाई दे रहा है।सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने तत्काल DDRF टीम, तहसील ऊखीमठ प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया।मौके पर पहुंची DDRF टीम ने आवश्यक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नन्दन सिंह पंवार (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय इन्द्र सिंह पंवार, निवासी ग्राम मनसूना, तहसील ऊखीमठ के रूप में हुई।रेस्क्यू के बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement Box

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp