Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

दस्तक पहाड़ न्यूज चमोली।पहाड़ में सरकारी भवनों की बदहाली ने एक बार फिर एक अनमोल जान ले ली। चमोली जनपद के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने न केवल स्वास्थ्य विभाग, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीते 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी स्वयं मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। तभी पहले से कमजोर और खोखली हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे के तुरंत बाद अस्पताल के कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से बाहर निकालकर डॉ. डिमरी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisement Box

डॉ. नवीन चंद्र डिमरी (लगभग 45 वर्ष), पुत्र श्री सच्चिदानंद डिमरी, ग्राम देवलधार, पोस्ट देवलधार, थाना गोपेश्वर, जनपद चमोली के निवासी थे। वे अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में बेहद सम्मानित थे। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना ने पहाड़ों में सरकारी अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक भवनों की जर्जर स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल भवनों की सुरक्षा का समय-समय पर तकनीकी परीक्षण कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रदेशभर के जर्जर सरकारी भवनों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पहाड़ में जर्जर सरकारी भवनों की अनदेखी का सिलसिला अब भी यूँ ही चलता रहेगा, या इस दर्दनाक हादसे से कोई सबक लिया जाएगा?

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp