Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

दस्तक पहाड न्यूज । रुद्रप्रयाग।। पहाड़ों में पहले से ही सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय से एक साथ छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्थानांतरित चिकित्सकों के स्थान पर अब तक नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में आम लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे छोड़ दी गई हैं?

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय से शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन), ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित कुल छह विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। इन पदों के रिक्त होने से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ सकता है जिन्हें तत्काल विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता होती है।रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय केवल रुद्रप्रयाग जनपद ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती चमोली जनपद के हजारों लोगों के लिए भी प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को अब इलाज के लिए श्रीनगर, ऋषिकेश और देहरादून जैसे शहरों का रुख करना पड़ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लंबी दूरी, खराब सड़कें और सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच यह स्थिति मरीजों और उनके परिजनों के लिए अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक बोझ साबित हो सकती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासनिक कारणों से तबादले आवश्यक थे तो उनके स्थान पर नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल तैनाती भी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के एक साथ कई विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्थानांतरण स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

Advertisement Box

प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का यह मुद्दा जनचर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि सरकार पर्वतीय जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लगातार बनी हुई है।रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जिला चिकित्सालय के सभी रिक्त विशेषज्ञ पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे जनपदों की ओर पलायन न करना पड़े। लोगों का कहना है कि पहाड़ के लोगों को भी मैदानी क्षेत्रों की तरह बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp