Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ विधानसभा को मिला एक और राज्यमंत्री, ओमप्रकाश भट्ट बने प्रवासी उत्तराखंड परिषद् के उपाध्यक्ष (दायित्वधारी)

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि स्थित ग्राम मणिगुह निवासी ओम प्रकाश भट्ट को उत्तराखंड सरकार ने प्रवासी उत्तराखंड परिषद् में उपाध्यक्ष (दायित्वधारी राज्यमंत्री) पद पर नामित किया है।उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा 24 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, श्री ओम प्रकाश भट्ट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। शासनादेश में उल्लेख किया गया है कि उन्हें पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनका व्यय संबंधित विभाग वहन करेगा। वहीं उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा पृथक आदेश जारी किए जाएंगे।

ओम प्रकाश भट्ट हरियाणा में संगठित गढ़वाल सभा और उत्तराखंड समाज के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वे हरियाणा (विशेषकर पानीपत और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों) में रह रहे लाखों उत्तराखंड प्रवासियों को एकजुट करने और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए काम करते हैं। इसके साथ ही वो हरियाणा भाजपा में उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक भी है।श्री ओम प्रकाश भट्ट के इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जनपद रुद्रप्रयाग एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे प्रवासी उत्तराखंडवासियों और राज्य के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दस्तक पहाड़ News की ओर से ओम प्रकाश भट्ट को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisement Box

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp