Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अचानक घर से लापता हुआ 4 वर्षीय मासूम, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग  जिले की क्यूंजा घाटी के बाड़़व मल्ला गांव से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 4 वर्षीय मासूम पंकू कल दोपहर करीब 2:30 बजे से लापता है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता विजय लाल खेत में हल चलाने गए थे। इसी दौरान उसकी मां मनसा देवी दोपहर का भोजन लेकर खेत की ओर निकली। बताया जा रहा है कि मासूम पंकू अपनी मां के पीछे-पीछे रोते हुए घर से निकल गया, लेकिन मां को इसकी भनक तक नहीं लगी।जब मनसा देवी वापस घर लौटीं, तो बच्चा वहां नहीं मिला। इसके बाद गांव में खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा रोते हुए अपनी मां के पीछे गया था। यह जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत खोज अभियान शुरू किया गया।पूरी रात गांव के लोग बच्चे की तलाश में जुटे रहे। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और वन विभाग की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Advertisement Box

जिला पंचायत सदस्य अजयवीर सिंह भंडारी ने बताया कि सभी संबंधित टीमें और ग्रामीण मिलकर लगातार बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी रखा है।यदि किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp